फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bridge security should be arranged before monsoon, ring road should be completed by December

Gorakhpur News: बरसात से पहले हो पुल की सुरक्षा का इंतजाम, दिसंबर तक पूरा कराएं रिंग रोड

Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bridge security should be arranged before monsoon, ring road should be completed by December
एनएचएआई सदस्य ने अफसरों को मौके पर जाकर दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। सरयू नदी की कटान से बड़हलगंज के फोरलेन पुल को बचाने के लिए बरसात से पहले सिंचाई विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। इसके अलावा जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन का निर्माण भी दिसंबर तक पूरा कराया जाए।
ये निर्देश भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य विशाल चौहान ने अधिकारियों को दिए। वह शनिवार को क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश (पूर्व) एसके आर्या व परियोजना निदेशक ललिल प्रताप पाल के साथ सोनौली-गोरखपुर खंड, जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड, वाराणसी-गोरखपुर खंड और अयोध्या-गोरखपुर खंड के निर्माण कार्यों के निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने ठेकेदारों को मिट्टी भरान का कार्य तेज कराने का निर्देश दिए। आनंदनगर-घुघली रेल मार्ग की वजह से सोनौली-गोरखपुर राजमार्ग के निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रेलवे के अफसरों के साथ बैठक कर समस्या समाधान कराने का निर्देश दिया। बदलाव के अनुसार नया प्रोजेक्ट डिटेल भी बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर घाघरा नदी लगातार कटान करते हुए पुल के एप्रोच की तरफ बढ़ रही है। मानसून से पहले बचाव कार्य नहीं कराया गया तो पुल के एप्रोच पर भी कटान का खतरा है, जिससे राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो जाएगा। इस पर एनएचएआई सदस्य ने निर्देश दिया कि मानसून से पूर्व हर हाल में कटान को रोकने के लिए योजना बनाकर कार्य पूर्ण कराएं। इसके लिए सिंचाई और बाढ़ खंड के अफसरों से सहयोग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अयोध्या-गोरखपुर खंड पर हो रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर मानसून से पूर्व सुरक्षा से संबंधित कार्य पूरा कराने के साथ ही सभी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट श्रेणी स्थलों पर संकेतक लगाने का कार्य भी प्राथमिकता से पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed