फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bricks and stones pelted on both sides due to exorcism, case registered

Gorakhpur News: झाड़ फूंक के चक्कर में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, केस दर्ज

Sat, 25 May 2024 06:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bricks and stones pelted on both sides due to exorcism, case registered
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के करमहा गांव में एक परिवार पर झाड़ फूंक कराने का आरोप लगाते हुए पट्टीदार ईंट पत्थर चलाने लगे, जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करमहा उर्फ कम्हरिया निवासी महेश शर्मा के तीन बेटे सुनील, मनीष व कमलेश हैं, तथा भाई की कोरोना में मौत हो चुकी है। पट्टीदार उमेश शर्मा का आरोप है कि महेश के भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले बंटवारे की पंचायत में उमेश भी गया था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पट्टीदारों में अनबन चल रही थी, तभी मनीष की बेटी की तबीयत खराब हो गई। छत पर सोए पट्टीदारों पर झाड़ फूंक कराने के शक में मनीष मंगलवार की रात गालियां देकर धमकी देने लगा। मना करने पर महेश के बेटे सुनील, मनीष, कमलेश व पत्नी नीलम ईंट–पत्थर चलाने लगे। इसमें उमेश और उसकी पत्नी को चोटें लग गईं। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed