फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Brick kiln clerk missing for five days, villagers create ruckus at police station

Gorakhpur News: पांच दिन से ईंट भट्ठे का मुंशी गायब, ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा

Mon, 16 Jun 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Brick kiln clerk missing for five days, villagers create ruckus at police station
अनहोनी की आशंका में सहमे परिजन, खोजने की लगाई गुहार
विज्ञापन

पिपराइच। थाना क्षेत्र के लहुरा देऊर निवासी व भट्ठा मुंशी सुभाष यादव (54) पांच दिन से लापता हैं। परिजन अनहोनी की आशंका में सहमे हुए हैं। रविवार को ग्रामीणों ने पिपराइच थाने पर पहुंच उनकी खोजबीन के लिए हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके पहले ग्रामीणों ने भट्ठे पर भी हंगामा किया।
लहुरा देऊर निवासी सुभाष यादव जंगल औराही स्थित एक भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे। 10 जून को वह भट्ठा से लापता हो गए। आरोप है कि सूचना दूसरे दिन भट्ठा मालिक ने परिजनों को दी। पत्नी मलावती की सूचना पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुट गई। पांच दिन होने के बाद मुंशी का कोई सुराग नहीं मिलने पर रविवार को परिजन थाने पर पहुंचे और खोजबीन की गुहार लगाते हुए हंगामा किया। ग्राम प्रधान शर्मेंद्र सिंह, ग्रामीण शेषनाथ, विजय, बुद्धू, मोहित आदि भट्ठा मालिक ने विलंब से सूचना पर मामले को संदिग्ध बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इस बारे में भट्ठा मालिक अनिरुद्ध साधवानी ने कहना है कि मुंशी कई बार बिना सूचना के ही गायब रहते थे। लोग भट्ठा पर जाकर बवाल कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम आनंद सिंह कहा कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। मुंशी का मोबाइल नंबर बंद है। सीडीआर मिलने के बाद कुछ कहना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed