{"_id":"67c35d8dbfc375f82c033878","slug":"gorakhpur-news-brd-names-of-four-students-surfaced-in-ragging-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-857251-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : रैगिंग मामले में चार छात्रों का नाम सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : रैगिंग मामले में चार छात्रों का नाम सामने आए
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र के बाल नहीं कटवाने के मामले में हुई मारपीट की घटना की जांच शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज की स्क्वॉड टीम दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में जांच कर ही है। शनिवार को स्क्वॉड टीम ने पीड़ित और आरोपी एमबीबीएस छात्रों से बात की। इसमें अब तक चार छात्रों के नाम सामने आए हैं।
इनमें से एमबीबीएस 2023 और एमबीबीएस 2024 बैच के दो-दो छात्र शामिल हैं। स्क्वॉड टीम आरोपी छात्रों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित छात्र ने अपने प्रार्थना पत्र में चार छात्रों के नाम दिए हैं। इनमें से दो सीनियर बैच के छात्र हैं। कमेटी ने पीड़ित और आरोपी छात्रों को बारी-बारी तलब किया। इसके अलावा उन छात्रों से भी बयान लिए जो मौके पर मौजूद रहे। कमेटी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेगी।