फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BRD: Mess operator removed, now tender will be given for central mess

बीआरडी: मेस संचालक को हटाया गया, अब सेंट्रल मेस के लिए दिया जाएगा टेंडर

Thu, 24 Jul 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BRD: Mess operator removed, now tender will be given for central mess
फूड प्वाइजनिंग के बाद न्यू पीजी हॉस्टल का मेस बंद कर दिया गया है
विज्ञापन

छात्रों को अन्य मेस या बाहर से मंगाना पड़ रहा खाना
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज न्यू यूजी हॉस्टल में पिछले सप्ताह हुई फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद मेस संचालक विशाल गौतम को हटा दिया गया है। अब नए संचालक का चयन किया जाएगा। हॉस्टल वार्डन डॉ. अजय यादव के साथ अन्य शिक्षकों ने बुधवार को भी हॉस्टल का निरीक्षण किया और छात्रों से हालचाल पूछा। हॉस्टल के वॉटर कूलर और पानी टंकी भी सफाई की गई।

बीते शुक्रवार को हुई फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आने के बाद रविवार को हॉस्टल के मेस की जांच हुई थी। तब से ही मेस में ताला बंद है। हॉस्टल में रहने वाले 300 छात्र दूसरे मेस या बाहर से खाना मंगाते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को इस मेस के संचालक को हटा दिया गया। अब जल्द ही एक बड़ी एजेंसी का चयन किया जाएगा जो परिसर के सभी मेसों का संचालन एक साथ करेगी। हालांकि, अभी इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। प्राचार्य ने इस पर कमेटी से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

मेस बंद होने की वजह से बुधवार दोपहर के समय यूजी हॉस्टल के छात्र कॉलेज के अन्य मेस में खाना खाने के लिए पहुंचे। इस कारण दूसरे मेसों पर दबाव बढ़ गया। कुछ छात्र बाहर से खाना मंगा रहे हैं। छात्रों ने बताया कि वे लोग रोजाना अलग-अलग मेस में खाना ढूंढते फिर रहे हैं। हॉस्टल का मेस 15 दिन तक बंद रहने की चर्चा हो रही है। 31 जुलाई से परीक्षाएं भी होने वाली है। कॉलेज प्रशासन मेस की गुणवत्ता और स्वच्छता की निगरानी के लिए सेंट्रल मेस की स्थापना का विचार कर रहा है। साथ ही शिक्षकों की एक कमेटी बनाने पर विचार कर रहा है जो समय- समय पर हॉस्टल की सफाई और खाने की व्यवस्था का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
संचालक को हटाने के बाद कॉलेज में सेंट्रल मेस की स्थापना की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे भोजन की गुणवत्ता और निगरानी एक ही जगह से सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके लिए कमेटी का गठन कर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से नए संचालक की नियुक्ति की जाएगी।
डॉ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed