फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BRD Medical College: Most of the lifts in the Pediatric Institute are closed.

बीआरडी मेडिकल कॉलेज : बाल रोग संस्थान में अधिकांश लिफ्ट बंद

Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BRD Medical College: Most of the lifts in the Pediatric Institute are closed.
लिफ्ट नंबर एक व दो खराब, तीन के बेसमेंट में भरा है गंदा पानी
विज्ञापन

परिसर के पिछले हिस्से में भी नालियों का गंदा पानी फैला है
गोरखपुर। बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज स्थित 500 बेड वाले बाल रोग चिकित्सा संस्थान में लिफ्ट की खराबी मरीजों के परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इस अत्याधुनिक इमारत में कुल 16 लिफ्टें लगी हैं, लेकिन इनमें से केवल दो (नंबर 4 और 15) ही चालू हालत में हैं। बाकी 14 लिफ्ट या तो खराब है या किसी अन्य कारण से बंद पड़ी है।
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट नंबर 3 के नीचे पानी भरा पाया गया, जिससे यह लिफ्ट बंद है। लिफ्ट नंबर एक और दो तकनीकी खराबी के कारण बंद है। खास बात यह है कि ये तीनों लिफ्टें ऊपरी मंजिलों तक जाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग में लाई जाती थीं। इनके बंद होने से तीमारदारों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीमारदार कमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से वे बच्चे के साथ भर्ती हैं और उन्हें कई बार सीढ़ियों से ऊपर-नीचे आना पड़ रहा है। तीमारदार रोहित ने कहा कि चालू लिफ्ट पर अधिक दबाव होने के कारण वे भी ओवरलोड की समस्या से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अस्पताल के पीछे जमा है गंदा पानी
बच्चों के इस अस्पताल परिसर के पीछे की सड़क पर गंदे नाले का पानी जमा होने से भी दिक्कत हो रही है। पिछले महीने बारिश का पानी बहकर सड़क पर भर गया था। यहां गाड़ी पार्क करने वाले शिवप्रसाद का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के लोग ही बताते हैं कि गंदे पानी में मच्छरों का लार्वा पनपते हैं और उन्हीं के परिसर की यह हालत है।


--
कोट
ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड वाली लिफ्ट चल रही है। अभी कई लिफ्टों का प्रयोग नहीं होता, इसलिए वे बंद हैं। पीछे जहां गंदा पानी जमा है, उसकी सफाई कराई जाएगी। बिल्डिंग में कुछ कमियां हैं, जिसे कार्यदायी संस्था दुरुस्त करा रही है।
- डॉ. रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य-बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed