फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Boyfriend and his friend, who had gone to meet his girlfriend, were beaten up by his family members.

Gorakhpur News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी और उसके दोस्त को घरवालोंं ने पीटा

Sat, 17 Aug 2024 04:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Boyfriend and his friend, who had gone to meet his girlfriend, were beaten up by his family members.
गुलरिहा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर अपने प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी व उसके दोस्त को किशोरी के घरवालों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामला गुलरिहा थाने पहुंचा। दोनों परिवार थाने पर इकट्ठा हुए और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की माफी मांगकर अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। किशोरी का प्रेमी दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किशोर पास के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। उसके मामा की साली का घर गुलरिहा क्षेत्र में है। छात्र को अपने मामा की साली की बेटी से प्रेम हो गया है। किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने लगे। 15 अगस्त को छात्रा अपने स्कूल जाकर प्रेमी को मैसेज करके मिलने के लिए बुलाई थी। प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ 50 किमी बाइक चलाकर प्रेमिका के स्कूल पहुंच गया।
विज्ञापन


दोनों को बातचीत करते देख स्कूल प्रशासन ने छात्रा के घरवालों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों परिवार के लोग थाने पहुंचे और अपने बच्चों को डांटने-फटकारने लगे। प्रेमी युगल किशोर हैं, ऐसे में उनके भविष्य को देखते हुए समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed