फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bounty cattle smuggler who escaped after firing at police arrested

Gorakhpur News: पुलिस पर फायरिंग कर फरार इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 08:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bounty cattle smuggler who escaped after firing at police arrested
हरपुर बुदहट पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा गया जेल
विज्ञापन

आजमगढ़, मऊ, जीयनपुर बेलीपार, चौरीचौरा समेत अन्य थानों में दर्ज है 11 केस
गोरखपुर। हरपुर बुदहट में पुलिस पर फायरिंग करने वाले 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को दोहरीघाट से गिरफ्तार कर लिया है। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना के नथ्थूपुर कसाई मोहल्ले का रहने वाला आमिर 15 महीने से फरार चल रहा था। इसे देखते हुए एसएसपी ने इनाम घोषित किया था। इसके विरुद्ध आजमगढ़, मऊ, बेलीपार, चौरीचौरा समेत अन्य थानों में तस्करी के 11 केस दर्ज हैं।
छह सितंबर 2023 को आमिर अपने साथी के साथ हरपुर-बुदहट क्षेत्र में गोवंश की तस्करी करने पहुंचा था। स्कार्पियो पर दो गोवंश लादकर जाते समय पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग करते हुए भाग निकला था। वहीं पीछा करते हुए पुलिस ने इसके एक साथी और गोवंश लदे स्कार्पियो को बरामद किया था। पशु क्रूरता और गोवध निवारण का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने साथी को जेल भेज दिया। वहीं गाड़ी को सीज करने की कार्रवाई की। आमिर की गिरफ्तारी नहीं होने से एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने इसके ऊपर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हरपुर-बुदहट के थानेदार महेश चौबे पुलिस टीम के साथ इसके घर दबिश देने गए थे। पुलिस के आने की सूचना पर आमिर घर से भाग गया था। पीछा करते हुए टीम ने दोहरीघाट के पास से इसे गिरफ्तार किया। आरोपी तस्कर आमिर के विरुद्ध हरपुर-बुदहट थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत चार केस दर्ज हैं। इसके अलावा बेलीपार थाने में दो, चौरी चौरा थाने में दो, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना में एक, मऊ के दोहरीघाट थाना में दो केस दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed