फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of missing youth found on the banks of Saryu

Gorakhpur News: लापता युवक का सरयू तट पर मिला शव

Fri, 26 Sep 2025 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 05:22 AM IST
सार

बड़हलगंज के कोड़ारी गांव निवासी संजय प्रसाद का शव सरयू नदी तट पर मिला। वह दो दिन से लापता थे और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of missing youth found on the banks of Saryu

विस्तार

बड़हलगंज। थानाक्षेत्र के कोड़ारी गांव निवासी 36 वर्षीय संजय प्रसाद का शव बृहस्पतिवार की सुबह मुक्तिपथ स्थित सरयू नदी तट पर मिला। वह मंगलवार की रात से लापता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम संजय की पत्नी प्रेमशीला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पति मंगलवार की रात से घर नहीं लौटा। परिवारजन और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। देर शाम उसकी बाइक फोरलेन के नीचे लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मुक्तिपथ पर नदी के किनारे लोगों ने एक युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो वह संजय प्रसाद का निकला। मृतक अपने पीछे 14 वर्षीय बेटे सौरव कुमार और 11 वर्षीय बेटी साक्षी के साथ पत्नी को छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि संजय पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि इसके पूर्व परिवार के दो अन्य भाई भी लापता हो चुके हैं, जिनका आज तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed