फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of bank employee's wife found hanging from a noose

Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला बैंककर्मी की पत्नी का शव

Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of bank employee's wife found hanging from a noose
तीन साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम बैंककर्मी विनय सागर की पत्नी काजल सोनकर (30) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। काजल की मौत की खबर पाकर मायके वाले पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्याकर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने कमरे में जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही पुलिस ने मायके वालों को शांत कराया और जांच शुरू की।

तिवारीपुर क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड पर रहने वाले विनय सागर की तीन साल पहले गोरखनाथ क्षेत्र की काजल सोनकर से शादी हुई थी। दोनों की एक साल की बच्ची भी है। विनय सागर बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह विनय सागर बैंक के लिए घर से निकले थे। शाम लगभग पांच बजे काजल का शव फंदे से लटका देख उनकी देवरानी ने घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में जानकारी पर काजल के मायके वाले मां, चाचा सहित करीब 10 लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच के दौरान शव को नीचे उतारा। इस दौरान घर पर सिर्फ काजल की सास और बहन मौजूद थीं। मायके वालों ने दावा किया कि यह हत्या है और बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया। काजल की बच्ची को मायके वालों ने अपने साथ ले लिया।
विज्ञापन

काजल के चाचा रामआशीष ने बताया कि बेटी को गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फंदे से लटकाया गया जिससे कि हत्या को आत्महत्या साबित किया जा सके। सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed