फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of a youth found hanging from a noose, murder suspected

Gorakhpur News: युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of a youth found hanging from a noose, murder suspected
शव का पैर छू रहे थे जमीन, शरीर पर थे मिट्टी के कण, सामान भी बिखरा मिला
विज्ञापन

जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के धनराजपुर गांव में निर्माणाधीन मकान के अंदर संदीप यादव (23) का शव फंदे से लटका मिला। उसका पैर जमीन को छू रहा था, शरीर पर मिट्टी भी लगी थी। मोबाइल फोन और कमरे में रखा कूलर भी बिखरा पड़ा था। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पांडेयपार निवासी चंद्रशेखर यादव का धनराजपुर में मकान बन रहा है। चंद्रशेखर दुबई में रहकर काम करते हैं। चंद्रशेखर का बेटा संदीप यादव नए मकान पर रहता था और पशुओं की देखभाल करता था। रविवार रात घर से भोजन कर संदीप निर्माणाधीन मकान पर सोने के लिए गया था। सोमवार सुबह जब उसकी मां पशुओं को चारा देने पहुंची तो संदीप का शव पतली रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। शव का पैर जमीन से छू रहा था और पूरे शरीर पर मिट्टी लगी थी। वहीं संदीप के शरीर पर हाॅफ पैंट और गीली शर्ट थी। मोबाइल फोन का टेंपर्ड ग्लास टूटा मिला। कमरे में रखा कूलर समेत अन्य सामान बिखरा था। घटना स्थल को देख परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई। वह दो बहनों में बड़ा था और गांव में रिश्ते के चाचा की ट्राला चलाता था। दो दिन पहले बिहार से गाड़ी लेकर गांव पहुंचा था।
विज्ञापन

गोला थाना पुलिस ने संदीप का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। थानाप्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस
पुलिस का कहना है कि संदीप का गांव के एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वर्ष 2019 में वह लड़की को लेकर कहीं चला गया था। मामले में लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसमें उसे छह माह जेल भी काटनी पड़ी थी। पुलिस मामले को भी संदिग्ध मौत से जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। वहीं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही और लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed