फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Boat capsizes in Gorra river, seven rescued, student from Vadodara drowns

Gorakhpur News: गोर्रा नदी में नाव डूबी, सात को निकाला, बड़ोदरा से आया छात्र डूबा

Sun, 26 Oct 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Boat capsizes in Gorra river, seven rescued, student from Vadodara drowns
झंगहा थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी के करही घाट पर नाव डूबने की खबर के बाद निरीक्षण कर जानकारी लेत
करही घाट पर हुई घटना, झंगहा इलाके में इंजन अचानक स्टार्ट करने पर नाव के ठोकर से टकराने से हुआ हादसा
विज्ञापन




नदी में डूबे छात्र की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम जुटी



डीएम और एसएसपी भी पहुंचे, नाविक पर कार्रवाई के निर्देश



झंगहा/सरदारनगर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी के करही घाट पर शनिवार पूर्वांह्न करीब 11 बजे यात्रियों से भरी नाव डूबने से हड़कंप मच गया। नाव में सवार आठ लोगों में से सात को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि जोगिया गांव निवासी छात्र कृष कुमार चतुर्वेदी (17) डूब गया। वह बड़ोदरा में कक्षा नौ में पढ़ाई करता है। देर शाम तक एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि इंजन अचानक स्टार्ट करने से नाव ठोकर से टकराकर डूब गई।



उधर, सूचना मिलने पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने बचाव कार्य के साथ ही नाविक पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



जानकारी के मुताबिक, नाव पर झंगहा क्षेत्र के बसुही गांव निवासी लक्ष्मण, राजधानी गांव के विजय मद्धेशिया समेत आठ लोग सवार थे। नाव पर पांच बाइक भी लदी थीं। ये सभी लोग नदी पार कर बरही और डीहघाट की ओर जा रहे थे। जब नाव नदी के दूसरे किनारे पहुंची और कुछ यात्री उतरने ही वाले थे कि चालक ने अचानक नाव में लगे इंजन को चालू कर दिया।
विज्ञापन




अचानक नाव कुछ दूरी तय करने के बाद नदी के बीच बने ठोकर (बांध) से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नाव का एक हिस्सा टूट गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। अचानक हुए हादसे से हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए कुछ ने नदी में छलांग लगा दी। इस पर बसुही गांव के विशाल ने बहादुरी दिखाते हुए कुछ लोगों को डूबने से बचा लिया। विजय मद्धेशिया और अन्य लोग तैरकर किनारे पहुंच गए, लेकिन कृष कुमार चतुर्वेदी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नैय्यर मौके पर पहुंचे। इसी बीच एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कृष कुमार की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद नदी में डूबे चार कोना सोनबरसा निवासी दीपक, राजधानी निवासी विनोद कुमार, विजय कुमार और जोगिया निवासी मतनेश चतुर्वेदी की बाइक निकाल ली गईं। कृष की बाइक भी पानी से निकाल ली गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शव भी बरामद नहीं हो सका, इसलिए मौत की पुष्टि नहीं की गई। कृष बड़ोदरा में कक्षा नौ में पढ़ाई करता है। दिवाली पर परिवार के साथ छठ मनाने गांव आया है।



--

वर्जन



लापता छात्र की तलाश जारी है। नाव के चालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।



- राजकरन नैय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed