{"_id":"68449baf53f11165e60c94df","slug":"gorakhpur-news-bloody-clash-between-two-parties-over-land-dispute-case-registered-against-14-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-963305-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 14 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 14 पर केस दर्ज
विज्ञापन
मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से 11 लोग घायल, दो गंभीर
कैंपियरगंज। क्षेत्र के बरगदही के टोला भगवानपुर में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार रात करीब दस बजे दो पटीदार आपस में भीड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट व पत्थर भी चले। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बरगदही गांव के टोला भगवानपुर में सीताराम व बलिराम दो भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर सीताराम शौचालय बनवा रहे थे। बलिराम रास्ते की जमीन बताते हुए विरोध कर रहे थे। इसी विवाद में शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों में आमने-सामने हो गए और लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चलने लगा। इसमें योगेश्वर व सूर्यभान का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। एक पक्ष की तरफ से योगेश्वर, सीताराम, नागेश्वर, सुमित्रा, बेलवंती, शंभू को चोटें आई।
वहीं दूसरे पक्ष से पार्वती, संजू, उर्मिला चोटिल हो गईं। पुलिस ने एक पक्ष के सूर्यभान की तहरीर पर सूरज, पार्वती, संजू, रीता, उर्मिला, बलिराम व दूसरे पक्ष के सूरज की तहरीर पर सूर्यभान, नागेश्वर, योगेश्वर, आलोक, सुमित्रा, सीताराम, शंभू, प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज किया है।