फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Block: Third line will be constructed on Gonda-Barabanki railway line, many trains cancelled

ब्लॉक : गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर होगा तीसरी लाइन का निर्माण, कई ट्रेनें रद्द

Fri, 30 May 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Block: Third line will be constructed on Gonda-Barabanki railway line, many trains cancelled
कई ट्रेनों के मार्ग बदले, 24 जून से 4 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी गाड़ियां
विज्ञापन




गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी रेल खंड पर करनैलगंज-सरयू-जरवल रोड-घाघरा घाट (21.41 किमी) तीसरी लाइन निर्माण के लिए 24 जून से चार जुलाई तक कार्य होगा। इसके चलते ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। कुछ ट्रेनें शार्ट टर्मिनेटेड और रि-शेड्यूल होंगी।



मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 24-30 जून, नॉन-इंटरलॉकिंग का काम एक से चार जुलाई और रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण तीन और चार जुलाई को होगा। इससे लाइन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार होगा और मालगाड़ियों का संचालन तेज होगा।
विज्ञापन




ये ट्रेन रहेंगी निरस्त



29 और 30 जून को 22424/22423 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, एक से चार जुलाई 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं., 15070/15069 ऐशबाग-गोरखपुर, 15082/15081 गोमतीनगर-गोरखपुर, 25, 26, 28, 29, 30 जून और एक, तीन जुलाई को चलने वाली 14010/14009 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी, 23 से पांच जुलाई तक 05305/05306 छपरा-आनंद विहार, एक से चार जुलाई 15033/15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र, 27 जून से पांच जुलाई तक 05049/05050 छपरा-अमृतसर निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा



12512 तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर, 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, 12598 छत्रपति शिवाजी-गोरखपुर, 19409 साबरमती-गोरखपुर आदि बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के बजाय बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर मार्ग से चलाई जाएगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा, 15211 दरभंगा-अमृतसर, 05577 सहरसा-आनंद विहार आदि रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-गोंडा-सीतापुर-रोजा के बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाई जाएंगी।




शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन



07075 हैदराबाद-गोरखपुर, 19409 साबरमती-गोरखपुर, 22921 बान्द्रा-गोरखपुर गोमतीनगर पर समाप्त और यही से चलेगी। 15046 ओखा-गोरखपुर ट्रेन को 22 जून को 60 मिनट देरी से चलाया जाएगा। 15065 गोरखपुर-पनवेल ट्रेन एक और चार जुलाई 120 मिनट देरी से चलाया जाएगा। 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक जुलाई को तीन घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed