फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BJP will directly field leaders of Nishad community in the election

Gorakhpur News: निषाद समाज के नेताओं को सीधे चुनाव मैदान में उतारेगी भाजपा

Mon, 25 Aug 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BJP will directly field leaders of Nishad community in the election
पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश ने कहा- निषाद समाज को बिचौलिए की जरूरत नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। मछुआ स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ मंडल के मछुआरों ने भाग लिया। निषाद समाज के लोगों को भाजपा सीधे विधानसभा और पंचायत चुनाव में मैदान में उतारेगी। जय प्रकाश ने कहा कि निषाद समाज को किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं।
जय प्रकाश निषाद ने कहा कि समाज को अब कमर कस लेना है। जो लोग निषाद समाज को गुमराह करने में लगे है, समाज के लोग उनसे दूर रहें। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को आगामी पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व दिलाना है। आरक्षण पर उन्होंने कहा कि समाज को गुमराह करने वाला भाजपा और मछुआरों दोनों को गुमराह कर अपने परिवार को लाभ पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में मछुआ समाज के लोगों ने भी अपनी बातें रखीं। मछुआरों का मुख्य मुद्दा आरक्षण और समाज को गुमराह करने वाले लोगों पर था। संतकबीरनगर के संजीव निषाद ने कहा कि समाज को गुमराह करने वाले को सरकार संरक्षण न दे, अन्यथा समाज भाजपा से दूरी बना लेगा। ब्लाॅक प्रमुख राम मिलन ने कहा मछुआरों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा, तब जाकर सभी की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सबलू निषाद, अशोक साहनी, अनिल निषाद, भागीरथी निषाद, ब्लाॅक प्रमुख भोला निषाद, रमेश निषाद, दयाराम निषाद, मंगल निषाद, विजय प्रताप निषाद व सत्य नारायण समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed