फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, BJP leaders and traders staged a sit-in at the police office, demanding action.

Gorakhpur News: भाजपा नेता व व्यापारियों ने पुलिस कार्यालय पर दिया धरना, कार्रवाई की मांग

Sun, 21 Sep 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 02:30 AM IST
सार

चिरंजीव चौरसिया ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात कोतवाली क्षेत्र में स्थित उनकी किराए की दुकान को पुलिस की मिलीभगत से गिरा दिया गया। घटना में न केवल नुकसान हुआ बल्कि दुकान में लूटपाट भी की गई। वह दो दिन से दोषियों पर केस दर्ज कराने और कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोतवाली थाना और दुर्गाबाड़ी चौकी प्रभारी टालमटोल कर आरोपियों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, BJP leaders and traders staged a sit-in at the police office, demanding action.
हजारीपुर स्थित भाजपा नेता चिरंजीव लाल चौरसिया की दुकान को तोड़े जाने के विरोध में एसएसपी कार्या

विस्तार

कोतवाली थाना पुलिस पर मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर चिरंजीव चौरसिया शनिवार को व्यापारी नेताओं और पार्षदों के साथ पुलिस कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ न्याय नहीं कर रही है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने नेताओं को शांत करने की कोशिश की और बातचीत के लिए अपने साथ पुलिस कार्यालय के अंदर ले गए। पुलिस कार्यालय के बाहर करीब 45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। भाजपा नेता और व्यापारी शनिवार की सुबह 11 बजे पुलिस कार्यालय पहुंचे लेकिन कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक इंतजार करने के बाद पुलिसकर्मियों ने बताया कि अधिकारी मीटिंग में हैं। इससे नाराज होकर नेता, व्यापारी और पार्षद पुलिस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि एसएसपी ने पूर्वाह्न 11 बजे मिलने का समय दिया था लेकिन कार्यालय पहुंचने पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान चिरंजीव चौरसिया ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात कोतवाली क्षेत्र में स्थित उनकी किराए की दुकान को पुलिस की मिलीभगत से गिरा दिया गया। घटना में न केवल नुकसान हुआ बल्कि दुकान में लूटपाट भी की गई। वह दो दिन से दोषियों पर केस दर्ज कराने और कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोतवाली थाना और दुर्गाबाड़ी चौकी प्रभारी टालमटोल कर आरोपियों की मदद कर रहे हैं।

धरने पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed