फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BJP has ruined the state, promises have remained mere slogans

Gorakhpur News: भाजपा ने प्रदेश को किया बर्बाद, जुमला बनकर रह गए वायदे

Sun, 06 Apr 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BJP has ruined the state, promises have remained mere slogans
गोरखपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश की जनता अराजकता से त्रस्त है। किसानों, गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार संविधान विरोधी काम कर रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है, किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। भाजपा ने जो भी वायदे किए वे सिर्फ जुमला बनकर रह गए हैं।

यह बातें बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा। वह शुक्रवार को महर्षि कश्यप एवं शृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य और सम्राट अशोक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने निषादराज गुह्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं शृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य दोनों महापुरुषों का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। सम्राट अशोक महान शासक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रहलाद यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अमरेन्द्र निषाद, मुन्नीलाल यादव, मिर्जा कदीर बेग, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed