{"_id":"68c9c0710f5230de3a0e6d08","slug":"gorakhpur-news-bishnoi-will-come-and-shoot-me-then-the-cattle-smugglers-left-the-girl-and-fled-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-1073729-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डेढ़ साल पहले...'बिश्नोई आ जाएगा, गोली मार देगा', युवती को छोड़ भाग गए थे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डेढ़ साल पहले...'बिश्नोई आ जाएगा, गोली मार देगा', युवती को छोड़ भाग गए थे तस्कर
Wed, 17 Sep 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:24 AM IST
सार
तत्कालीन एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई डेढ़ से दो साल पहले 2023- 2024 में कुछ दिन एसएसपी के चार्ज पर थे। गर्मी के वक्त का समय था। पशु तस्करों का पीछा करने पर वो विनोद वन के आस-पास छोड़कर भाग गए थे। विभागीय सूत्रों की मानें तो लड़की के पीछे हटने की वजह से तत्कालीन समय केस नहीं दर्ज किया था। हालांकि बाद में कुछ पशु तस्करों पर कार्रवाई की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन
बेहतरीन पुलिसिंग के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति पत्र एडीजी जोन ने एसपी सिटी रहे केके बिश्नोई को देकर सम्मानति किया था.
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तत्कालीन एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई डेढ़ से दो साल पहले 2023- 2024 में कुछ दिन एसएसपी के चार्ज पर थे। गर्मी के वक्त का समय था। इसी दौरान एक दिन रात में उन्हें सूचना मिली कि कुछ पशु तस्करों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया है।
सूचना मिलते ही केके बिश्नोई कैंट थाने पहुंचे और फिर पशु तस्करों का पीछा शुरू किया। उस मामले में तस्कर यह कहकर युवती को छोड़कर भाग निकले थे-'बिश्नोई आ जाएगा, गोली मार देगा'।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही केके बिश्नोई कैंट थाने पहुंचे और फिर पशु तस्करों का पीछा शुरू किया। उस मामले में तस्कर यह कहकर युवती को छोड़कर भाग निकले थे-'बिश्नोई आ जाएगा, गोली मार देगा'।
विज्ञापन
पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, तत्कालीन प्रभारी एसएसपी केके बिश्नोई जैसे ही कैंट थाने पहुंचे, उन्हें थाने से थोड़ी दूरी पर एक सफेद रंग की पिकअप दिखी। इसमें कुछ युवा सवार थे। पिकअप पर गाड़ी नंबर नहीं था। गाड़ी के करीब पहुंचते ही पिकअप सवार भागने लगे। वे कैंट थाने से छात्रसंघ, गोलघर होते हुए असुरन चौक की तरफ भाग रहे थे।
प्रभारी एसएसपी केके बिश्नोई संग कैंट थाने की तत्कालीन पुलिस टीम पीछा कर रही थी। दूरी लगभग 400 से 500 मीटर की रही होगी। असुरन चौक से पशु तस्करों ने अपनी गाड़ी दाएं मोड़ दी। पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज की तरफ बढ़ गई। यहां जरा सी चूक होने से पशु तस्कर दूसरी तरफ मुड़ गए और पुलिस की टीम दूसरी तरफ चली गई थी।

थोड़ी देर बाद दूर तक गाड़ी नहीं दिखने पर वापस असुरन होकर विनोद वन वाले रास्ते पर पुलिस की टीम ने दबिश शुरू कर दी। इस दौरान जंगल के किनारे सिसकती एक अकेली युवती पुलिस टीम को दिखी। टीम ने गाड़ी रोककर जब युवती से पूछताछ की तो पता चला कि पशु तस्कर उसका अपहरण करके ले जा रहे थे।
पूछने पर युवती ने बताया कि पशु तस्कर आपस में बात कर रहे थे कि बिश्नोई आ जाएगा, वह गोली मार देगा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़कर चले गए थे। युवती यह पहचान भी नहीं रही थी कि जिससे वह बात कर रही थी, वे कोई और नहीं केके बिश्नोई ही थे।
इसके बाद पुलिस की टीम से एक सिपाही ने युवती को बाइक पर बैठाकर उसके घर छोड़ा था। एक से डेढ़ घंटे के भीतर ही ये पूरी कार्रवाई हो गई थी।

शाहपुर क्षेत्र में एके-47 से किया था पुलिस पर हमला
शाहपुर पुलिस और पशु तस्करों के बीच भी अगस्त-सितंबर 2022 में मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में शामिल रहे पुलिस सूत्रों की मानें तो इस दौरान पशु तस्करों की तरफ से एके-47 से फायरिंग की गई थी। पुलिस ने भी इसका माकूल जवाब दिया था। यह मुठभेड़ भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। तस्कर मौके से भाग निकले थे। उस समय थानाध्यक्ष रणधीर मिश्र थे और एसपी सिटी केके बिश्नोई ही थे।
पुलिस और पशु तस्करों संग मुठभेड़ की वह कहानी आजीवन याद रहेगी। उस मामले में खुशी की बात यह थी कि लड़की सकुशल मिल गई थी: कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी संभल (तत्कालीन एसपी सिटी)