फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Birdghat's Ramlila will be inaugurated with great pomp from September 18

Gorakhpur News: 18 सितंबर से बर्डघाट की रामलीला का होगा भव्य शुभारंभ

Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Birdghat's Ramlila will be inaugurated with great pomp from September 18
रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से होगा आयोजन
विज्ञापन

प्रतिदिन चलेगी रामलीला, सात अक्तूबर को होगा राम का राज्याभिषेक

गोरखपुर। रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से 163वें वर्ष रामलीला मैदान में रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ 18 सितंबर को होगा। अयोध्या की टीम जनक दुलारी आदर्श सेवा समिति रामलीला का मंचन करेगी। नवरात्र में एक तरफ श्रद्धालु माता की आराधना करेंगे तो दूसरी तरफ रामलीला के मंचन का आनंद भी ले सकेंगे।


रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बरनवाल, महामंत्री हरिद्वार वर्मा व कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार रामलीला को लेकर 18 सितंबर को शाम सात बजे से भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद रामलीला शिव सती संवाद, नारद मोह व रावण जन्म से शुरू होगी। 21 सितंबर को राम-सीता विवाह का मंचन किया जाएगा। इस दिन मुख्य अतिथि अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास होंगे। इस दौरान राम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रामलीला मैदान से निकलकर घंटाघर, बक्शीपुर होते हुए फिर से रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद राम संग माता जानकी का विवाह कार्यक्रम होगा। राम बारात में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सीपी चंद, विधायक प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी व राजेश गुप्ता शामिल होंगे। रामलीला का समापन भागवान राम के राज्याभिषेक से होगा।
विज्ञापन

18 सितंबर से सात अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम
18 सितंबर- शिव सती संवाद, नारद मोह व रावण जन्म।
19 सितंबर- पृथ्वी पुकार, राम जन्म मुनी आगमन व ताड़का वध।
20 सितंबर-धनुष यज्ञ, सीता स्वंयवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद।
21 सितंबर- राम बारात व राम विवाह महोत्सव रात में।
22 सितंबर- राम वन गमन यात्रा।
23 सितंबर- दशरथ प्रतिज्ञा कैकेई संवाद, तमसा विश्राम।
24 सितंबर- निषाद मिलन, केवट संवाद भरतद्धाज आश्रम त्रित्रकुर निवास।
25 सितंबर- सुमंत वापसी, दशरथ मरण व राम भरत मिलाप।
26 सितंबर-जयंत लीला अनुसुईया, पंचवटी विश्राम।
27 सितंबर- सूपर्णखा नासिका भंग, सीता हरण व राम शबरी मिलन।
28 सितंबर- राम सुग्रीव मित्रता, हुनमान मिलन व बाली वध।
29 सितंबर- लंका दहन, विभिषण शरणागति व सेतु बंध रामेश्वरम।
30 सितंबर- अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति व कुंभकरण वध।
01 अक्तूबर - लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, मेघनाथ व अहिरावण वध।
02 अक्तूबर- राम रावण युद्ध, रावण वध राजनैनिक उपदेश विजय दशमी विश्राम।
06 अक्तूबर- राम भरत मिलाप शोभायात्रा।
07 अक्तूबर- भगवान राम का राज्याभिषेक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed