फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bird flu has no significant effect on vegetarian animals

Gorakhpur News: शाकाहारी जीवों पर नहीं दिखा बर्ड फ्लू का खास असर

Tue, 10 Jun 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bird flu has no significant effect on vegetarian animals
चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से मांसाहारी जानवर ही हुए हैं संक्रमित
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना- शाकाहारी जीवों पर कम होता है वायरस का असर

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से बाघिन शक्ति की मौत के बाद चल रही जांच में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। इसके अनुसार, शाकाहारी जीवों पर अभी तक संक्रमण का कोई खास असर नहीं दिखा है, जबकि बाघिन की मौके के बाद पांच वन्यजीव संक्रमित हो गए थे, उसमें एक पक्षी था। चार बड़े जीव में सभी मांसाहारी हैं।
चिड़ियाघर में पांच मई को भेड़िया भैरवी और सात को बाघिन शक्ति की मौत हुई थी। दोनों की मौत लगभग एक ही तरीके से हुई। जांच के लिए बाघिन का विसरा राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने दूसरे वन्यजीवों का सैंपल जांच के लिए भेजा था। इसमें बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक और हिमालयन गिद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक संक्रमण का जो पैटर्न है उसके अनुसार एच5एन1 एवियन इंफ्लुएंजा का सबसे ज्यादा खतरा असर बिल्ली परिवार पर हुआ है। इसके अलावा वो ही वन्यजीव संक्रमित हुए हैं जो मांसाहारी हैं। इसलिए इनकी खास निगरानी की जा रही है। इन्हें इम्युनिटी बूस्टर और अन्य जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं। शाकाहारी वन्यजीवों पर अभी तक इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed