{"_id":"685af6630212a52af20cd076","slug":"gorakhpur-news-bird-flu-chicken-shops-will-open-in-the-city-from-today-with-conditions-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-981929-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : शहर में आज से शर्तों के साथ खुलेंगी मुर्गे की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : शहर में आज से शर्तों के साथ खुलेंगी मुर्गे की दुकानें
विज्ञापन
डीएम ने जारी किया आदेश, संक्रमण मिलने वाले स्थान से एक किमी. परिधि में बंद रहेंगी दुकानें
झुंगिया बाजार, एल्युमिनियम फैक्टरी, तारामंडल, चिड़ियाघर के पास नहीं बिकेगा मुर्गे का मीट
गोरखपुर। शहर में मुर्गे के मीट की दुकानें बुधवार से खुल जाएंगी। डीएम ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, शहर में जिन पांच स्थानों पर बर्ड फ्लू संक्रमण मिला था, उसके एक किलोमीटर परिधि में दुकानें बंद रहेंगी। पिछले दिनों पशुपालन विभाग ने जांच के लिए 1308 सैंपल इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली भेजा था, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
पशुपालन विभाग ने पिछले दिनों दो चरणों में 1000 और 308 मुर्गों में बर्ड फ्लू की जांच को लेकर सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजा था। सभी रिपोर्ट निगेटिव मिलने से विभाग के साथ ही पोल्ट्री फार्म संचालकों ने राहत की सांस ली है। इसके पहले विभाग की ओर से 700 से अधिक सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली थी।
पिछले 31 मई को चिड़ियाघर, झुंगिया बाजार, एल्युमिनियम फैक्ट्री, तारामंडल और भगत चौराहा एरिया में मुर्गा की दुकानों पर लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने 20 जून तक के लिए 10 किलोमीटर के सर्विलांस एरिया में बिक्री पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
डीएम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 21 जून से जहां संक्रमण मिला था, वहां से एक किमी दायरे में बिक्री पर रोक जारी रहेगी। एक किमी के आगे बिक्री पर बंदिश हट जाएगी। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, वहां 1200 से अधिक मुर्गों को मार कर दफन कर दिया गया है। इसके साथ सैनिटाइजेशन का काम लगातार चल रहा है।