{"_id":"6854665028b59a6b0901f54f","slug":"gorakhpur-news-bird-flu-chicken-shops-can-open-in-the-city-from-tomorrow-with-conditions-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-976374-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: शर्ताें के साथ कल से शहर में खुल सकती हैं मुर्गा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: शर्ताें के साथ कल से शहर में खुल सकती हैं मुर्गा की दुकानें
विज्ञापन
झुंगियां बाजार, एल्युमिनियम फैक्टरी, तारामंडल और चिड़ियाघर के एक किलोमीटर परिधि में अभी बंद रहेंगी दुकानें
गोरखपुर। शहर में मुर्गे की पांच दुकानों पर बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद 10 किलोमीटर के सर्विलांस एरिया में मुर्गे की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। यह अवधि शुक्रवार को खत्म हो रही है। माना जा रहा है कि 21 जून से संक्रमण मिलने वाले स्थान के एक किलोमीटर के आगे बिक्री पर बंदिश पर छूट मिल सकती है। झुंगियां बाजार, एल्युमिनियम फैक्टरी, तारामंडल और चिड़ियाघर के एक किलोमीटर परिधि में अभी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, प्रशासन की तरफ से अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।
प्रशासन की तरफ से मुर्गे की दुकानों के खुलने को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद डीएम की तरफ से 31 मई को बिक्री पर 21 दिनों तक रोक का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। ऐसे में मुर्गों की बिक्री पर 20 जून तक रोक है।
पशुपालन विभाग के मानकों के मुताबिक, 21 जून से जहां संक्रमण मिला था, वहां से एक किमी दायरे में बिक्री पर रोक जारी रह सकती है। इस दायरे के बाहर बिक्री के लिए छूट मिल सकती है। पशुपालन विभाग की तरफ से भेजे गए 400 से अधिक सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने से पोल्ट्री उद्योग को बड़ी राहत मिली है। जहां संक्रमण मिला था, वहां से करीब 1200 मुर्गों को मारकर जमीन में दबवाया जा चुका है।
विज्ञापन
वर्जन
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 21 दिनों के लिए नगर निगम क्षेत्र में मुर्गों की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाई गई थी। यह अवधि पूरी हो रही है। अब डीएम के निर्देश के क्रम में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
- डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी