फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bird flu: Authority team reached the zoo, will investigate for two days

बर्ड फ्लू : चिड़ियाघर पहुंची प्राधिकरण की टीम, दो दिन करेगी जांच

Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bird flu: Authority team reached the zoo, will investigate for two days
चिकित्सकों से ली चार जानवरों की मौत के बारे में जानकारी
विज्ञापन

19 और 20 मई को चिड़ियाघर परिसर में करेंगे संक्रमण की जांच

रविवार को भी चिड़ियाघर में मरा मिला एक कौआ

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से चार जानवरों की मौत के बाद रविवार को सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) की टीम गोरखपुर पहुंची। टीम यहां संक्रमण और अभी तक हुई जानवरों की मौतों की जांच करेगी। रविवार को टीम ने चारों जानवरों की मौत के बारे में डॉक्टरों से बातचीत की साथ ही पूरी रिपोर्ट मांगी। उधर, रविवार को भी एक कौआ मरा पाया गया।
सोमवार को टीम के सदस्य चिड़ियाघर पहुंचकर एक-एक बाड़े का निरीक्षण करने के साथ ही सभी जानवरों की सेहत जांचेंगे। चिड़ियाघर प्रशासन ने कौओं के मरने की जानकारी भी टीम से साझा की है। टीम सोमवार को कौओं के मरने वाले स्थान का निरीक्षण करेगी। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में जानवरों की मौत का संज्ञान लेते हुए सीजेडए दिल्ली ने चिकित्सकों की टीम गठित की है।
विज्ञापन

इसमें डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हसबेंडरी दिल्ली के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार तेवतिया, राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, आईवीआरआई बरेली के वाइल्डलाइफ हेड डॉ. एम पावड़े और सीनियर पैथोलॉजिस्ट डॉ. एम करिकलन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चार जानवरों की हो चुकी है मौत
चिड़ियाघर में एक माह के अंदर चार बड़े जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 मार्च को पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत सबसे पहले हुई थी। इसके बाद पांच मई को मादा भेड़िया भैरवी, सात को बाघिन शक्ति और आठ मई को तेंदुआ मोना की मौत हो गई। बाघिन शक्ति की मौत का कारण बर्ड फ्लू का संक्रमण बताया गया है। इसके बाद से ही पूरे प्रदेश में चिड़ियाघर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed