{"_id":"6896506ae668e2a32e03ed99","slug":"gorakhpur-news-bike-was-overtaken-and-stopped-in-filmy-style-youth-was-robbed-by-pretending-to-be-a-crime-branch-sub-inspector-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1031631-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिल्मी स्टाइल में बाइक को ओवरटेक कर रोका, क्राइम ब्रांच का दरोगा बता युवक से की लूट- जानिए पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिल्मी स्टाइल में बाइक को ओवरटेक कर रोका, क्राइम ब्रांच का दरोगा बता युवक से की लूट- जानिए पूरी कहानी
Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:00 AM IST
सार
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में नौसड़ चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। इसमें एक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। वारदात दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है, जबकि उसी रात चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी गोरखपुर से गायब हुई युवती को बरामद करने मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र में चचेरे भाई और उसके दोस्त संग जा रहे राजस्थान निवासी युवक को कार व बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट लिया। पीड़ित को ओवरटेक कर खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताते हुए रोका। उसे असलहों का तस्कर बताते हुए छोड़ने के एवज में वे तीन लाख रुपये मांग कर रहे थे।
आरोपियों ने तीन घंटे तक उसे बंधक भी बनाए रखा। पीड़ित को जनसेवा केंद्र ले जाकर 90 हजार रुपये भी निकालवा लिए। यह घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है। इसमें तीन पुलिसकर्मी भी जांच की जद में हैं। गीडा थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

Trending Videos
मूल रूप से राजस्थान के पिछवारा निवासी रवि शंकर जयपुर में काम करता है। उसका ननिहाल बेलीपार इलाके के भौवापार में है। इन दिनों वह वरासत कराने के लिए अपने ननिहाल आया हुआ है। मंगलवार की दोपहर में वह अपने चचेरे भाई व उसके मित्र के साथ बाइक से निकला था। राजघाट पुल की तरफ जा रहा था।
तभी कार से आए तीन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए रोक लिया और फिर एक तमंचा बरामद किया। इस बीच बाइक से दो और लोग भी पहुंच गए। रविशंकर को तमंचा रखने के आरोप में जबरन कार में खींचकर बैठा लिया। इसमें एक महिला भी शामिल थी।

कारण पूछने पर बताया गया कि तुम असलहों की तस्करी करते हो। तमंचा हाथ में थमा दिया और फोटो खींच ली। फिर धमकी दी कि इसी तमंचे के साथ जेल भेज देंगे। पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपये निकलवाने के बाद भी पुलिस वालों का लालच कम नहीं हुआ।
युवक को कार में बैठाकर एक सर्राफा की दुकान पर ले गए और वहां पर गहने खरीदने का दबाव बनाने लगे। हालांकि, एक दिन की अधिकतम सीमा खत्म होने की वजह से कुछ खरीदारी नहीं हो पाई। इसके बाद यह कहते हुए एकला बंधे पर छोड़ दिया कि अगले दिन यानी बुधवार की शाम चार बजे तक चार लाख रुपये की व्यवस्था करके आ जाना। लेकिन इसके पहले ही पीड़ित ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से शिकायत कर दी।

मामला संज्ञान में आने पर एसपी सिटी ने सीओ कैंट और सीओ कोतवाली को पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच सौंप दी। दोनों अफसर एकला बंधे के पास दूर खड़े होकर इंतजार करने लगे लेकिन इसकी भनक आरोपियों को लग गई थी और वह नहीं आए। इसके बाद सीओ पीड़ित को लेकर सर्राफा की दुकान पर गईं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही है।
एक पीड़ित ने लूट की सूचना दी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने खुद को पुलिस बताया है। इस वजह से पुलिस की भूमिका की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी: आरके नय्यर, एसएसपी

चौकी इंचार्ज समेत तीन की भूमिका संदिग्ध
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में नौसड़ चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। इसमें एक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। वारदात दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है, जबकि उसी रात चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी गोरखपुर से गायब हुई युवती को बरामद करने मुंबई रवाना हो गए। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइक सवार युवकों की भी हो रही तलाश
एसपी सिटी का कहना है कि बाइक सवार युवकों का मोबाइल बंद है। उनकी भी भूमिका संदिग्ध है। आशंका है कि पीड़ित के चचेरे भाई के मित्र ने ही उसे तमंचा व कारतूस दिलाया था। उसने ही कार सवार युवकों की मुखबिरी की होगी। वारदात के बाद उसका मोबाइल बंद है। कार सवार युवकों ने उसे मौके से छोड़ दिया था। उसके पकड़े जाने पर कई और राज खुलेंगे।