{"_id":"689cf2b84f313039ad039765","slug":"gorakhpur-news-bike-riding-anganwadi-worker-dies-after-being-hit-by-truck-husband-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1037158-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति घायल
विज्ञापन
बाजार से सामान खरीदकर लौटते समय पशु बाजार के पास बुधवार की शाम हुआ हादसा
भरोहिया। थाना के पशु बाजार के पास बुधवार की शाम बाइक सवार दंपती को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रक के नीचे आई पत्नी की पहिए से दबकर मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पीपीगंज थाना व नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 मुंशी प्रेमचंद नगर के भरवल निवासी द्वारिका यादव अपनी पत्नी पूनम यादव (40) के साथ बुधवार की शाम बाजार में सामान खरीदने आए थे। सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से घर जा रहे थे। शाम छह अभी पशु बाजार के पास पहुंचे थे उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे द्वारिका यादव सड़क पर गिर पड़े और उनकी पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे चली गईं। पहिया चढ़ जाने से पूनम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल द्वारिका को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से ठोकर मार दिया। ट्रक के चपेट में आई पत्नी की मृत्यु हो गई। घायल पति का उपचार कराया जा रहा है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
--
पति कारोबारी, पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
द्वारिका यादव जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली और कंपाइन मशीन से जुड़ा कारोबार करते हैं, जबकि पूनम यादव गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। परिजनों ने बताया कि द्वारिका की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने पूनम से विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। पूनम की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।