फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike rider woman dies after being hit by a dumper, son injured

Gorakhpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike rider woman dies after being hit by a dumper, son injured
पिपराइच। थानाक्षेत्र में सुभाष चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को अनियंत्रित डंपर ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुशीनगर के अहिरौली बाजार बेलवा बुजुर्ग निवासी ललिता देवी (44) की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार के ग्राम बेलवा बुजुर्ग निवासी ललिता देवी शुक्रवार को बेटे दिगंबर यादव के साथ बाइक से पिपराइच बाजार करने आई हुई थीं। वापसी में सुभाष चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचने पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ललिता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, हादसे के बाद चालक डंपर भाग गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष घायल
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलउर उर्फ मुस्तफाबाद निवासी आशा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला सिंह शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसे के वक्त वह ई-रिक्शा से तहसील मुख्यालय सहजनवां जा रही थीं। लुचुई के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में उनके सिर व सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed