फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike rider woman dies after being hit by a bus, husband and granddaughter injured

Gorakhpur News: बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-नातिन घायल

Thu, 11 Sep 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike rider woman dies after being hit by a bus, husband and granddaughter injured
एम्स क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग क्रॉसिंग पर हादसा, चालक बस लेकर भागा
विज्ञापन

देवरिया निवासी परिवार हादसे का शिकार, घायल स्थानीय अस्पताल में भर्ती
सरदारनगर। एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग फोरलेन क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार संगीता देवी (48) की मौत हो गई। जबकि उनके पति नर्वदेश्वर और नातिन अंजली गंभीर रूप से घायल गईं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सौना लक्ष्मन गांव निवासी नर्वदेश्वर (50) अपनी पत्नी संगीता देवी (48) और 10 वर्षीय नातिन अंजली को बाइक से रामपुर बुजुर्ग क्रॉसिंग से रिलायंस पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संगीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नर्वदेश्वर और अंजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। हालांकि, मौके पर मौजूद एक युवक ने बस का पीछा किया और उसका फोटो खींच लिया।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों का कहना है कि नर्वदेश्वर को कान से कम सुनाई देता है। वह कान में मशीन लगाकर बाइक चलाते हैं। आशंका है कि बस की आवाज उन्हें सुनाई न दी हो। परिजनों के मुताबिक, हादसा उनकी लापरवाही से नहीं बल्कि बस चालक की तेज रफ्तार और गलत ड्राइविंग से हुआ। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि फोरलेन क्रॉसिंग पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बस चालक की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बस के फोटो के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed