फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Bike rider injured after being hit by a bus in Jungle Kauriya, villagers vandalize bike

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Sat, 23 Aug 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2025 02:42 AM IST
सार

गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी अशोक कुमार (42) शुक्रवार को बाइक से पीपीगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में अशोक बाइक समेत बस के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Bike rider injured after being hit by a bus in Jungle Kauriya, villagers vandalize bike
सड़क हादसे में बस के नीचे आ गई बाइक. सवार की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया में शुक्रवार की देर शाम फ्लाईओवर पर रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बस के पहिए के नीचे आ गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी अशोक कुमार (42) शुक्रवार को बाइक से पीपीगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में अशोक बाइक समेत बस के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर पीपीगंज थाना और जंगल कौड़िया पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तोड़फोड़ करने वाले जा चुके थे। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और घायल अशोक कुमार को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जंगल कौड़िया में बना छह लेन फ्लाईओवर चालू न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल केवल तीन लेन से यातायात संचालित है। डिवाइडर नहीं होने से वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि घायल को मामूली चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed