{"_id":"6854680fd8d82ecc0102b92b","slug":"gorakhpur-news-bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-another-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-976854-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र के कुसहा की घटना
कौड़ीराम। गगहा थाना क्षेत्र के कुसहा में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है।
गगहा थाना क्षेत्र के सोनाई खुर्द निवासी मोनू (24 वर्ष) बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से कौड़ीराम से घर जा रहा था। बाइक पर पीछे उसका रिश्तेदार बांसगांव क्षेत्र के महाडीह निवासी अंकित (17 वर्ष) बैठा था। कुसहा ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी।
घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचवाया। वहां चिकित्सक ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।