फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike rider dies after being hit by a dumper

Gorakhpur News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 02 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike rider dies after being hit by a dumper
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर पटनाघाट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए बाइक से जा रहा था युवक
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर पटनाघाट के पास बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में सीधेगौर गांव निवासी गोविंद (25) की मौत हो गई। बाइक से तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे गोविंद बरहज की तरफ से तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोविंद अपने छोटे भाई शेषनाथ के साथ मंगलवार को मुंबई से गांव लौटे थे। बुधवार की दोपहर वह बाइक से अकेले तरकुलहा देवी मां का दर्शन करने निकले। पटनाघाट तिराहे से आगे प्रभावती स्कूल मोड़ पर बरहज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। डंपर ने गोविंद के शरीर को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पटनाघाट चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


माता पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारियां संभाल रहा था गोविंद
गोविंद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है जबकि दोनों छोटे भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। माता-पिता का निधन कुछ वर्ष पहले ही हो चुका है। परिवार में अविवाहित गोविंद ही घर की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। गोविंद के असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास किया। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed