फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike rider collides with auto, head breaks into pieces, dies

Gorakhpur News: ऑटो से टकराया बाइक सवार युवक, सिर के हो गए कई टुकड़े, मौत

Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike rider collides with auto, head breaks into pieces, dies
सहजनवां थाना क्षेत्र में हादसे में संतकबीरनगर के युवक की मौत
विज्ञापन

पाली (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके के तिलौरा सिसई मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर में सामने से ऑटो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर के कई टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
बाइक सवार की पहचान संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम घुरापाली निवासी ओमप्रकाश निषाद (40) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे की घटना है। ओमप्रकाश किसी काम से बाइक से सहजनवां स्थित एक बैंक में काम से गए था। लौटते समय सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस को मृतक के पास एक आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
सड़क हादसे में घायल चालक की मौत
गुलरिहा। इलाके के जंगल एकला नंबर दो निवासी ट्रक चालक की इलाज दौरान मेडिकल कॉलेज में बुधवार रात मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो निवासी अरविंद गुप्ता (36) ट्रक चालक था। बुधवार सुबह चिलुआताल इलाके के नकहा पुल के नीचे खड़ा था, तभी एक ट्रक की टक्कर से घायल हो गया था। आसपास के लोग इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed