{"_id":"68dd92744f22d1cb1100a861","slug":"gorakhpur-news-bike-collided-with-a-tree-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-one-dead-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1089153-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
गीडा थाना क्षेत्र के गुरौली स्थित जैविक भवन के पास मंगलवार देर रात हादसा
रिश्तेदारों के साथ दुर्गा पूजा देखने जा रहा था युवक, घर में मचा कोहराम
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के गुरौली स्थित जैविक भवन के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने आगे जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में जैतपुर निवासी अंकुश (22) की मौत हो गई। जबकि शिवम व राज गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी।
जैतपुर निवासी अंकुश (22) मंगलवार रात अपने रिश्तेदार शिवम और राज के साथ बाइक पर सवार होकर शहर में दुर्गा पूजा देखने गए थे। देर रात वापसी में वे गुरौली स्थित जैविक भवन के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और राज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पेड़ से टकराने के बाद कई फीट दूर जाकर गिर गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले में गीडा इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय का कहना है कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि इस संबंध में तहरीर या सूचना दी जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
तीन भाइयों में मंझला था अंकुश
अंकुश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और निजी काम करता था। परिवार में हुई इस अचानक मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंकुश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राज अपने रिश्तेदारों से मिलने जैतपुर आया हुआ था और उसी के साथ अंकुश और शिवम पूजा देखने शहर गए थे। मृतक के घर पर रिश्तेदार और आसपास के लोग ढांढस बंधाने के लिए जुटे रहे। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि देर रात हुई इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी।