फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Bike borne miscreants looted Rs 9.70 lakh from a businessman's driver.

Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के चालक से लूटे 9.70 लाख रुपये- ओवरटेक कर रोकी थी गाड़ी

Thu, 09 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 02:01 AM IST
सार

महराजगंज के फरेंदा निवासी आशीष गोरखपुर और महराजगंज में कंबाइन मशीन का थोक व्यवसाय करते हैं। उन्होंने अपने चालक टुन्नू प्रजापति को गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज के पास दुकानों से वसूली के लिए भेजा था। चालक ने लगभग 9.70 लाख रुपये एकत्र किए थे। वह इस रकम को लेकर कार से महराजगंज की ओर रवाना हुआ।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Bike borne miscreants looted Rs 9.70 lakh from a businessman's driver.
सांकेतिक 

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा पुल के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने महराजगंज निवासी व्यापारी के चालक से 9.70 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि पुलिस का कहना है कि चालक ने देर से सूचना दी, इस वजह से घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महराजगंज के फरेंदा निवासी आशीष गोरखपुर और महराजगंज में कंबाइन मशीन का थोक व्यवसाय करते हैं। उन्होंने अपने चालक टुन्नू प्रजापति को गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज के पास दुकानों से वसूली के लिए भेजा था। चालक ने लगभग 9.70 लाख रुपये एकत्र किए थे। वह इस रकम को लेकर कार से महराजगंज की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन


इसी दौरान चिउटहा पुल के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया और हथियार दिखाकर रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना चालक ने व्यापारी आशीष को दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज सहित फोर्स ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों के आने-जाने के संभावित मार्गों की पहचान की जा रही है।


एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चालक द्वारा सूचना देर से देने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed