फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bihar Police arrested father-son accused of dowry harassment

Gorakhpur News: बिहार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bihar Police arrested father-son accused of dowry harassment
कैंट थानाक्षेत्र के डीआईजी बंगले के पास घर से पकड़ा, पुलिस ले गई बिहार
विज्ञापन

कैंट थाने में आने और गिरफ्तार कर ले जाने की सूचना देकर पुलिस ले गई अपने साथ

गोरखपुर। बिहार के बेगूसराय जिले की पुलिस ने कैंट थानाक्षेत्र के डीआईजी बंगले के पास से दहेज उत्पीड़न के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह आई टीम उन्हें गिरफ्तार कर कैंट थाने लेकर पहुंची और लिखापढ़ी के बाद बिहार लेकर चली गई। बिहार पुलिस ने विभू कमलिया और पिता नटवर अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
बेगुसराय, बिहार की रहने वाली युवती ने बेगूसराय महिला थाने में गोरखपुर के व्यापारी परिवार पर दहेज उत्पीड़न के अलावा अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि उसे धोखे में रखते हुए गोरखपुर के कमलिया परिवार ने शादी कराई। परिजनों ने ससुराल पक्ष की सभी मांगों को मानते हुए शादी में 74 लाख रुपये से अधिक खर्च किया। शादी के बाद पता चला कि पति समलैंगिक हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद परिवार के लोग मारपीट और शारीरिक व मानसिक तौर पर उत्पीड़न करने लगे। मायके पक्ष के लोगों के आने से पहले ससुराल के लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर एक वीडियाे बनवाया कि अपनी मर्जी से जा रही हूं। 13 मार्च 2025 को अपने मायके घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की तहरीर पर दर्ज केस के मुताबिक, 11 मार्च 2024 में युवती की शादी गोरखपुर डीआईजी बंगले के पास कमलिया परिवार के विभू कमलिया से हुई थी। शादी का रिश्ता लेकर ससुराल वाले ही बिहार घर पर आए। उन लोगों ने देखकर पसंद किया। इसके बाद विभू ने अंगूठी पहनाई। इस दौरान सात से आठ लाख रुपये खर्च हुए।
30 अक्तूबर 2023 को गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में सगाई की रस्म हुई। सगाई के दिन ही ससुर ने पिता से शादी मंसूरी के जेडल्यू मैरियट से करने की बात रखी। पिता ने ये बात भी स्वीकार कर ली। 11 मार्च 2024 को मैरिएट होटल में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। विवाह के दौरान परिवार और रिश्तेदारों ने लगभग एक करोड़ रुपये के आस-पास के जेवर व अन्य सामान उपहार में दिए थे। पिता ने मुझे 25 लाख रुपये नकद दिया था। शादी के बाद पति विभू कमलिया के साथ कमलिया सदन, डीआईजी बंगले के सामने लेकर आए। इसके पति और ससुराल वालों के साथ रहने लगी।
बता दें कि मंगलवार सुबह आई टीम सीधे कैंट थाने पहुंची और जनरल डायरी (जीडी) में सूचना दाखिल कर आरोपियों के घर पहुंची। अचानक बिहार पुलिस के आने पर कपड़ा व्यापारी पिता-पुत्र घर में मिल गए।


- जेवर घटिया बताकर ससुराल पक्ष उड़ाते थे मजाक

दर्ज केस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद ससुराल आने पर ससुराल पक्ष के लोग जेवरों को खराब बताकर मजाक उड़ाते थे। दो दिन बाद ही ससुराल वालों ने घर से मिले नकद, जेवर ले लिया। बोले कि उनके पास सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा उन्होंने दबाव बनाया कि घरवालों से कहकर दिल्ली में फ्लैट, एक चार पहिया गाड़ी की व्यवस्था करूं। इसी बीच पति विभू का व्यवहार हिंसक होने लगा और वह आए दिन मारपीट करने लगे। अक्सर घर में शराब के नशे में आते और मारपीट करते थे।


समलैंगिक की हुई जानकारी तो उड़ गया होश

पीड़िता ने बेगूसराय के महिला थाने में दर्ज कराए केस में पति विभु को समलैंगिक बताया। आरोप लगाया कि पति के फोन में एप देखने के बाद इसकी जानकारी हुई। इस एप का प्रयोग समलैंगिक डेटिंग के लिए किया जाता है। इस बात का जिक्र जब पति विभू से की तो जान से मारने की धमकी दी। कहा कि ये बात किसी को भी न बताऊं। पति ने बताया कि उसके मां और पिता दोनों उसके समलैंगिक होने की बात जानते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed