फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bhim Sarovar and Mansarovar Pokhara are getting ready for Chhath.

Gorakhpur News: छठ के लिए तैयार हो रहा भीम सरोवर और मानसरोवर पोखरा

Sat, 25 Oct 2025 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bhim Sarovar and Mansarovar Pokhara are getting ready for Chhath.
मेयर और नगर आयुक्त ने छठ की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ पर्व के लिए पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम पोखरों में पानी भरवा रहा है। शुक्रवार को मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मानसरोवर मंदिर स्थित मानसरोवर पोखरा, सूरजकुंड पोखरा और गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने रविवार की शाम तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी जोनल अधिकारी और संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिए कि तीनों सरोवरों की सफाई अभियान चलाया जाए। सीढ़ियों पर जमी काई को पूरी तरह हटाया जाए। ताकि श्रद्धालुओं को फिसलन की परेशानी न हो। मानसरोवर पोखरा और भीम सरोवर को छठ पर्व के अनुरूप कपड़ों और लाइटों से सजाया जाए। शाम में नगर आयुक्त ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सभी विभागों की बैठक में कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नए सम्मिलित गांवों में पोखरों की बैरिकेडिंग और घाटों के निर्माण के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सफाई, पथ-प्रकाश, जलकल और निर्माण विभाग को सोमवार दोपहर तक सभी तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया। उन्होंने छठ घाटों और पोखरों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, सड़कों की पैचिंग और सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही सूरजकुंड पुलिया से अग्रहरि पुलिया तक खाली स्थानों में 200 से 250 पेड़ लगाने को कहा। रामघाट मार्ग को समतल और सुरक्षित बनाने के लिए सेतु निर्माण विभाग से समन्वय करने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी घाटों पर नगर निगम की होर्डिंग लगाई जाए और पोखरों में समय से पानी भरा जाए। छठ में सभी कर्मचारी निर्धारित वर्दी में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed