{"_id":"68f3ffa6922a047c210c0435","slug":"gorakhpur-news-bhathat-sdo-and-je-suspended-in-the-case-of-selling-transformer-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1107677-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर बेचने के मामले में भटहट के एसडीओ और जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर बेचने के मामले में भटहट के एसडीओ और जेई निलंबित
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों को आजमगढ़ मुख्य अभियंता कार्यालय से किया गया संबद्ध
गोरखपुर। तीन एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर बेचने के मामले में भटहट के एसडीओ राम इकबाल और जेई अजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यूपीपीसीएल के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि जांच कमेटी के अध्यक्ष ग्रामीण वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह की संस्तुति पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने दोनों को निलंबित किया है। निलंबन की कार्रवाई के बाद एसडीओ और जेई को आजमगढ़ के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
यह था मामला
भटहट उपकेंद्र में वर्ष 2014 में तीन-तीन एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। तब से यह ट्रांसफार्मर उपकेंद्र में ही रखे गए थे। बिजली निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल को जानकारी हुई तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। पता चला कि एक-एक कर ट्रांसफार्मर बेचे गए हैं। ट्रांसफार्मर का कापर वायर गोरखनाथ क्षेत्र में बेचा गया है तो 25 अगस्त को ट्रांसफार्मर की पूरी बाॅडी बेच दी गई। यहां रखे गए तीन एमवीए व पांच एमवीए क्षमता के एक-एक पावर ट्रांसफार्मर के बारे में भी जानकारी ली जा रही थी।