{"_id":"6853112703afdc9ec9018f2d","slug":"gorakhpur-news-bharat-gaurav-train-will-leave-from-gorakhpur-on-30th-to-visit-seven-jyotirlingas-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-975288-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात ज्योर्तिलिंग की यात्रा कराने 30 को गोरखपुर से रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात ज्योर्तिलिंग की यात्रा कराने 30 को गोरखपुर से रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन
विज्ञापन
मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी में होगा स्टॉपेज
आईआरसीटीसी चलाएगा ट्रेन, 12 दिन में पूरी होगी यात्रा
गोरखपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) सात ज्योर्तिलिंग का दर्शन कराने के लिए 30 जून से भारत गौरव विशेष ट्रेन चलाएगा। गोरखपुर से चलने वाली यह ट्रेन 11 जुलाई को यात्रा पूरी करके लौटेगी।
भारत गौरव विशेष ट्रेन से यात्रा के दौरान उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेटद्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर का दर्शन करने का अवसर मिलेगा। ट्रेन में बैठने और उतरने की सुविधा गोरखपुर जंक्शन, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, ओरई, झांसी, ललितपुर में उपलब्ध है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा के कंफर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे में रात्रि का विश्राम, वाश एंड चेंज, नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है। इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर 53,260 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार स्टैंडर्ड श्रेणी में एसी कमरे में रात्रि का विश्राम, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है। वाश एंड चेंज की व्यवस्था नॉन एसी बजट होटलों में होगी। इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर 40,000 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
स्लीपर श्रेणी के पैकेज में नॉन एसी बजट होटलों में शेयरिंग में रात्रि का विश्राम, वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है। इसके तहत प्रति व्यक्ति 23,500 रुपये लगेंगे। बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों से 826 रुपये प्रति माह ईएमआई भुगतान की सुविधा मिलेगी। ट्रेन से यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन भी कराई जा सकती है।
-
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
गोरखपुर- 9236391914, 9140652352, 9305110962
लखनऊ- 8287930908, 9236391908, 9236391909, 9236391911
प्रयागराज- 9236391925, 8303555714
कानपुर – 8287930926, 8595924292, 9415042930
झांसी- 8595924272, 8595924294