फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bhaksa case: Murder accused sent to jail from juvenile home, arrogance is not working

भक्सा कांड: बाल सुधार गृह से हत्यारोपी पहुंचा जेल, नहीं चल रही हेकड़ी

Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bhaksa case: Murder accused sent to jail from juvenile home, arrogance is not working
24 जनवरी को भक्सा सीवान में दो किशोरों की रात के समय गला रेत कर की गई थी हत्या, बांधा गया था हाथ-पैर
विज्ञापन


पिता ने दर्ज कराया था केस, पुलिस की जांच में आया था दो आरोपी का नाम

दूसरे आरोपी के रूप में हुमायुंपुर निवासी सूरज चौधरी का भी आया था नाम
सहजनवां (गोरखपुर)। भक्सा कांड का मुख्य आरोपी दो किशोर का हत्यारोपी कुंवर उर्फ सत्य स्वरूप यादव 18 साल का हो गया, उसे बाल सुधार से जिला जेल शिफ्ट किया गया है। जहां उसे मुलहैया बैरक में रखा गया है। जेल में कुंवर अपनी कहानी सुनाते हुए कहा कि गांव का अभिषेक आंख दिखाता था। इसलिए उसे और उसके रिश्तेदार को मार दिया। फिलहाल बड़े बंदियों के सामने उसकी हेकड़ी नहीं चल पा रही है। इसलिए वहां जाने के बाद शांत पड़ गया है।
डबल मर्डर का आरोपी वर्ष 2023 में में कुकर्म के मामले में बाल सुधार गृह भिजवाया गया था। वह करीब 08 माह तक वहां रखा गया था। इसके बाद उसने गांव में फिर दो हत्या कर दी, जिसके आरोप में उसे बाल सुधार गृह भिजवाया गया था। जहां पर 18 साल पूरे होने पर जिला जेल भिजवाया गया।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी के खिलाफ नहीं मिले साक्ष्य
भक्सा गांव के अभिषेक (14) और उसके ममेरे भाई प्रिंस (12) की हत्या में दूसरे हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस आधार पर आरोपी सूरज चौधरी को राहत दे दी गई है। वह गोरखनाथ इलाके में हुमायुंपुर उत्तरी स्थित अपने घर पर रह रहा है। पुलिस के अनुसार, सूरज से पूछताछ हुई है, उसके खिलाफ घटना में शामिल होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। वहीं सूरज का कहना है कि भक्सा गांव के आरोपी से परिचय होने की वजह से मेरा नाम आ गया था। इस वजह से छिपकर रहना पड़ रहा था। घरवाले भी डांट रहे थे। घटना में नाम आने पर मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में है आरोपी की दहशत
अभिषेक का परिवार उसकी हत्या के बाद बहुत डरा हुआ है। उसके भाई दिनेश का कहना है कि आरोपी बहुत ही मनबढ़ किस्म का है। पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह छूटकर आएगा तो हमसे बदला लेगा। उससे जान का खतरा है। वहीं माता-पिता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।




ये थी पूरी घटना

सहजनवा के भक्सा गांव के अभिषेक (14) और उसके ममेरे भाई प्रिंस (12) का शव 24 जनवरी को सरसों के खेत में शव मिला था। दोनों का गला रेता गया था और हाथ-पैर बंधे थे। चिलुआताल इलाके का किशोर भक्सा गांव में रिश्तेदारी में मां के साथ खिचड़ी लेकर 19 जनवरी को आया था। 23 जनवरी की शाम पांच बजे साइकिल से दोनों निकले, फिर अगले दिन शुक्रवार को उनका शव मिला था।
-------------------------
कोट-
मामले की विवेचना सीओ गीडा कर रहे हैं। अभी जांच पड़ताल चल रही है। जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed