फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Behavior calmed down, now preparations to keep wolves in the main enclosure

Gorakhpur News: शांत हुआ व्यवहार, अब भेड़ियों को मुख्य बाड़े में रखने की तैयारी

Tue, 15 Oct 2024 03:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Behavior calmed down, now preparations to keep wolves in the main enclosure
चिड़ियाघर में नर भेड़िया।
गोरखपुर। चिड़ियाघर के रेस्क्यू सेंटर में बहराइच से लाए गए दोनों आदमखोर भेड़ियों के व्यवहार में काफी परिवर्तन आ गया है। उनकी आक्रमकता कम हो गई है। इसको देखते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन उनको मुख्य बाड़े में लाने पर विचार कर रहा है। चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर के तेंदुओं को भी स्वस्थ रखने के लिए उनके क्रॉल में भी इनरीचमेंट लगाने की योजना है। इससे वह जंगल को याद करके परेशान नहीं होंगे। वह लकड़ी और बोरे के सहारे खेल सकेंगे। यहां रखने पर उनको दर्शक भी देख सकेंगे।
विज्ञापन




शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में भेड़ियों का मुख्य बाड़ा अभी खाली है। बहराइच से रेस्क्यू कर लाए गए भेड़ियों में एक नर और एक मादा है। नर 29 अगस्त तो मादा 10 सितंबर को लाई गई थी। दोनों भेड़ियो को लेकर चर्चा थी कि इन्होंने इंसानों पर हमला किया था। इसकी वजह से इन्हें जंगल में दोबारा नहीं छाेड़ा जा सकता। लेकिन, अब इनका व्यवहार शांत हो गया है और इन्हें बड़ी जगह में शिफ्ट करने की तैयारी है। रेस्क्यू सेंटर में बड़ी जगह न होने की वजह से इनको मुख्य बाड़े में ही शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भेड़िए पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह अपनी डाइट के अनुसार भोजन कर रहे हैं। उनका व्यवहार भी अब काफी शांत हो चुका है। इसको देखते हुए उन्हें मुख्य बाड़े में लाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




50 गांवों में था आतंक, 10 की हुई थी मौत



बहराइच में करीब 50 गांवों में भेड़ियों की दहशत थी। इनके हमले से 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद इन्हें रेस्क्यू कर गोरखपुर लाया गया। शुरुआत में दोनों भेड़िए केवल बकरे का ही गोश्त खा रहे थे। अब यह दूसरे जानवरों का भी मीट खाने लगे हैं।




इसी तरह चिड़ियाघर के रेस्क्यू सेंटर में कुल नौ तेंदुए भी मौजूद हैं। इनमें से छह तेंदुए आदमखोर हैं। चिड़ियाघर में आने के बाद इनके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हाल ही में आए तेंदुए का भी क्वारंटीन समय पूरा होने वाला है। उसी के साथ उनको अलग बाड़े में जंगल सा माहौल देने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed