फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Before dying he said- I am tired of paying interest to the moneylender, I am going to commit suicide...

Gorakhpur News: मरने से पहले बोला- सूदखोर का ब्याज देते-देत थक गया हूं, आत्महत्या करने जा रहा हूं...

Thu, 20 Mar 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Before dying he said- I am tired of paying interest to the moneylender, I am going to commit suicide...
बड़हलगंज में वीडियो बनाकर सब्जी विक्रेता ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

मोबाइल फोन से बनाए वीडियो पर दो सूदखोरों का लिया नाम, नहीं पड़ी तहरीर
बड़हलगंज। सूदखोर का ब्याज देते-देत थक गया हूं, अब आत्महत्या करने जा रहा हूं। बगल के गांव के दो व्यक्तियों से पैसे लिए थे, उसका दोगुना-तिगुना ब्याज के साथ वापस कर चुका हूं, फिर भी उनका हिसाब पूरा नहीं हो रहा। इस वजह से परिवार में भी कलह हो रहा है, अब बहुत परेशान हो गया हूं, सहने की क्षमता खत्म हो गई है, जिंदगी से उब गया हूं। तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं, इसके जिम्मेदार दोनों सूदखोर हैं।
एक वायरल वीडियो में साउखोर निवासी अजय तिवारी (48) यह कहते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है जिसे अजय तिवारी ने अपने मोबाइल फोन से बनाया है। इसके बाद देर रात पशुओं के बांधे जाने वाले घारी में फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। मौत के बाद बड़हलगंज में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को परिजन बड़हलगंज थाने में तहरीर देंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, साउखोर निवासी अजय तिवारी (48) पुत्र स्व. बृजबली तिवारी का बुधवार सुबह शव लटका देख परिजनों ने शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि किसी से सूद पर पैसे लिए थे, इसके बाद से वह बहुत परेशान चल रहे थे। सूद के पैसे को लेकर सूदखोर लगातार दबाव बना रहे थे। आए दिन पैसे को लेकर प्रताड़ित भी कर रहे थे। सूचना पर सीओ गोला व कोतवाल बड़हलगंज ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। अजय की पत्नी अनुराधा, दो पुत्रियां अंशु व अंजली, पुत्र आयुष का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि वीडियो वाली बात चर्चा में आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पहले भी सूदखोरों से तंग आकर कर चुके हैं खुदकुशी
केस-1
कोचिंग संचालक ने की खुदकुशी
4 फरवरी 2025 को शाहपुर के पादरी बाजार के खचांजी चौराहे पर स्थित कोचिंग सेंटर में संचालक विशाल सिन्हा (52) ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। यह कदम उठाने से पहले विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा- दुनिया का सबसे खराब शब्द है कर्ज...। मैं कर्ज से बहुत परेशान हो चुका हूं, मैं जवाब देते-देते थक गया हूं, मैं पत्नी और बच्चे का भी गुनहगार हूं, उनकी जिम्मेदारियों को निभा नहीं सका, आप लोग मुझे माफ कर देना, अब कोई रास्ता नहीं बचा था। अपनी मौत का सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं, किसी और को परेशान न किया जाए...। कोचिंग सेंटर मैनेजर के परिवार ने भी सूदखोरों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
-------------
केस-2
रेलकर्मी ने कार्यालय में की खुदकुशी
फरवरी 2025 को रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बहादुर यादव (45) ने धर्मशाला के पास स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में फंदे से लटक कर जान दे दी। उनकी पत्नी ने भी खुदकुशी की वजह सूदखोर से परेशान होना बताया है। रेलकर्मी की पत्नी ने सूद के लिए परेशान करने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाने में तहरीर भी दी। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

-------------------
कोट-
बड़हलगंज में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए थाने पर पत्र दिया था। पोस्टमार्टम कराकर परिवार को शव सौंप दिया गया है। तहरीर पड़ेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed