फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Become a role model by implementing the National Education Policy 100%

Gorakhpur News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शत-प्रतिशत लागू कर रोल मॉडल बनें

Sun, 16 Mar 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Become a role model by implementing the National Education Policy 100%
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एमपी शिक्षा परिषद के सभी संस्थाओं की बैठक
विज्ञापन


बोले-समयानुकूल तकनीकी अपनाते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ें संस्थाएं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की शैक्षिक संस्थाओं का एक ध्येय होना चाहिए कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू कर प्रदेश और देश में खुद को रोल मॉडल के रूप में स्थापित करें। संस्था समयानुकूल तकनीक अपनाते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सभी संस्थाओं की वार्षिक समीक्षा और आगामी शैक्षणिक सत्र की भावी कार्ययोजना को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परिषद की संस्थाओं ने सामाजिक सहभाग को भी अपने ध्येय का हिस्सा बनाया है। भविष्य में इसका दायरा और विस्तृत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी संस्थाओं के प्रमुखों से उनकी सालभर की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी ली। आगामी सत्र की कार्ययोजना को लेकर उनके लक्ष्यों पर अपने सुझाव दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं की गतिविधियों की सराहना की और भावी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह, सदस्य प्रमथनाथ मिश्र, एसपी सिंह, रामजन्म सिंह, ऑडिटर अनिल कुमार सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. प्रदीप कुमार राव, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।


शताब्दी वर्ष को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की शुरू करें तैयारी
समीक्षा और भावी कार्ययोजना को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष 2032 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना 1932 में पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण को लेकर की गई थी। यह परिषद अपने संस्थापक ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और विस्तारक राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के मूल्यों, आदर्शों को संजोते हुए निरंतर प्रगतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed