{"_id":"671196be5879a355400d714a","slug":"gorakhpur-news-beautiful-shapes-are-being-made-from-scrap-from-the-train-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-719793-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन से निकले स्क्रैप से बना रहे सुंदर आकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन से निकले स्क्रैप से बना रहे सुंदर आकृतियां
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे के विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रेन से निकले स्क्रैप से कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। इन कलाकृतियों को रेल म्यूजियम, गोरखपुर में वेस्ट टू आर्ट पार्क में रखा गया है। इसका उद्देश्य ने केवल रेल म्यूजियम के दर्शकों को आकर्षित करना है बल्कि उन्हें स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। पार्क में प्रदर्शित सभी कलाकृतियां वेस्ट मटेरियल से बनाई गई हैं, जो स्वच्छता एवं रिसाइकलिंग का बेहतरीन उदाहरण है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरओएच डिपो, गोंडा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पोर्टिको के सामने खाली स्थान को पार्क के रूप में विकसित करने का कार्य प्रगति पर है, जिसमें वैगन से निकले स्क्रैप तथा रिलीज मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। इज्जतनगर स्टेशन परिसर में एक उद्यान निर्मित कर उसमें 35 फीट लंबी एवं 62 फीट ऊंचे डायनासोर प्रजाति के टाइटेनोसाॅरस की विशालकाय आकृति लगाई गई है। इसे मुख्यतः ब्रेक ब्लाॅक, नायलाॅन बुश, प्लास्टिक ड्रम, वाॅशबेसिन, वाॅल प्रोटेक्टर एवं पंखे के ब्लेड के स्क्रैप से निर्मित किया गया है। इसके साथ ट्राइसेराटोप्स डायनासोर की एक कलाकृति है, जिसे वाॅशबेसिन, एलईडी बल्ब, गाइड बुश एवं सेफ्टी वायर रोप के स्क्रैप से तैयार किया गया है। पार्क में दो मोर की आकृति भी लगाई गई है, जिसे रिवेट्स, वाॅशर एवं स्क्रैप व्हील्स से बनाया गया है। इज्जतनगर स्टेशन का यह पार्क यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन के साथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।