फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Beautiful photo of Rani Sati Dadi is coming from Kolkata, there will be grand decoration

Gorakhpur News: कोलकाता से आ रहा राणी सती दादी का खूबसूरत फोटो, होगा भव्य शृंगार

Sat, 08 Mar 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Beautiful photo of Rani Sati Dadi is coming from Kolkata, there will be grand decoration
धूमधाम से कल मनेगा दादी का फाल्गुन होली महोत्सव
विज्ञापन

दादी की निकलेगी भव्य रथ व 151 निशान यात्रा, शाम को होगा भजन-कीर्तन

गोरखपुर। होली के अवसर पर रविवार नौ मार्च को राणी सती दादी का फाल्गुन होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह निकलने वाली शोभा रथ यात्रा को लेकर कोलकाता से दादी का खूबसूरत फोटो आ रहा है। भव्य शृंगार कर रथ पर बैठाया जाएगा। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

कार्यक्रम की जानकारी पत्रकार वार्ता कर देते हुए राणी सती दादी सेवा मंडल के सदस्य पवन सिंहानियां व अरुण बंका ने बताया कि नौ मार्च को सुबह सात बजे से साहबगंज से लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लगभग 151 निशान (झंडा) यात्रा निकलेगी आगे दादी का रथ रहेगा। ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते यह शोभा यात्रा बैंक रोड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

जगह-जगह शोभा यात्रा पर फूल बरसाए जाएंगे। शोभा यात्रा साहबगंज से निकलकर चौरहिया गोला, बक्शीपुर, जुबली चौक, बैंक रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। शोभ यात्रा में भजन-कीर्तन का भी श्रद्धालु आनंद लेंगे। शाम को दादी का भव्य शृंगार चुनरी, गजरा, मेहंदी, सवामणी के साथ किया जाएगा। दादी को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली भी खेली जाएगी। लगभग 500 से ज्यादा दादी भक्तों की उपस्थिती रहेगी। प्रेस वार्ता में भरत जालान, नारायण खेमका, शैलेश तुलस्यान, प्रदीप केडिया आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- कोलकाता व हैदराबाद से आ रहे गायक


राणी दादी सती सेवा मंडल की ओर से होने वाले फाल्गुन होली महोत्सव कार्यक्रम में शाम छह बजे से भजन संध्या होगी। इसमें बाहर से कलाकार आ रहे हैं। हैदराबाद से प्रियंका गुप्ता, कोलकाता से रिया शर्मा, पुरूलिया बंगाल से शीतल कटारूका व गोरखपुर से स्थानीय कलाकार राज पांडेय अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed