फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Beating for demanding dues, case filed against three including the ration dealer

Gorakhpur News: बकाया मांगने पर मारपीट, कोटेदार समेत तीन पर केस

Mon, 21 Jul 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Beating for demanding dues, case filed against three including the ration dealer
कैंपियरगंज। क्षेत्र के पचमा गांव में पानी देने गए युवकों को 600 रुपये बकाया मांगने पर कोटेदार पिता व बेटों ने घर में बंद पर मारपीट की। ऑटो में भी तोड़फोड़ का आरोप है। पुलिस ने कोटेदार अतिकुर्रहमान उर्फ मल्हर व उनके पुत्र सेराज, मेराज अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भैंसला गांव निवासी रामसफल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन वर्षों से श्रीराम साहनी के टेंपो से घर-घर पानी बेचकर परिवार चलाते हैं। शनिवार शाम छह बजे ग्राम पचमा में कोटेदार के घर पर पानी देने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अतिकुर्रहमान उर्फ मल्हर व उनके पुत्र सेराज, मेराज अहमद पानी मांगने लगे। पुराना 600 रुपये पानी का बकाया मांगा तो धोखे से घर में बुलाया और दरवाजा बंदकर लाठी डंडे से मारपीट की। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed