{"_id":"6834c1f525a140f09e0a73de","slug":"gorakhpur-news-beaten-for-not-ventilating-the-drone-camera-camera-also-broken-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-949403-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ड्रोन कैमरे से हवा नहीं करने पर पीटा, कैमरा भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ड्रोन कैमरे से हवा नहीं करने पर पीटा, कैमरा भी तोड़ा
विज्ञापन
सहजनवां इलाके का मामला, मनबढ़ों ने कैमरामैन व उसके साथियों पर किया हमला
सहजनवां (गोरखपुर)। चरड़ाव गांव में एक शादी समारोह में फोटो-वीडियो बनाने गए कैमरामैन और उसके सहयोगियों को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ ड्रोन कैमरे से हवा करने के लिए कह रहे थे, इन्कार करने पर घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के जुड़ा कोडरी निवासी अश्वनी कुमार शादी-विवाह में वीडियो और फोटो बनाने का काम करता है। अश्वनी के अनुसार, रविवार को चांदबारी निवासी एक लड़के की शादी में वीडियो और फोटो बनाने के लिए अपने दो सहयोगियों विनय कुमार और दिलीप कुमार के साथ बरात गया था। देर रात करीब 12 बजे जयमाला कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से वीडियो और फोटो बना रहा था। इस दौरान लड़की पक्ष के कुछ मनबढ़ ड्रोन कैमरे को उड़ाकर हवा चलाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मुझे और मेरे साथियों को पीटकर कैमरा भी पटककर तोड़ दिए। वहां से भाग कर किसी तरह जान बचाई। सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।