फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Be careful...the market is full of readymade laddus made from boondi.

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में 60 मीटर लंबी टनल में 80 प्रजाति की मछलियों का होगा नजारा

Thu, 02 Oct 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Be careful...the market is full of readymade laddus made from boondi.
वृहद मछलीघर बनने का रास्ता साफः एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने का निर्देश, चिड़ियाघर सोसाइटी की बैठक में फैसला
विज्ञापन




प्रदेश का पहला चिड़ियाघर जिसमें बनेगा वृहद मछलीघर



गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बनने वाले वृहद मछलीघर का रास्ता साफ हो गया है। ठंडे बस्ते में पड़े इस प्रोजेक्ट की डीपीआर जल्द तैयार हो जाएगी। चिड़ियाघर साेसाइटी ने एक हफ्ते में इसे बनाने के निर्देश दिए हैं। चिड़ियाघर में बनने जा रही 60 मीटर लंबी टनल के 80 प्रजाति की मछलियों वाले मछलीघर में दर्शकों को समुद्र जैसा नजारा देखने को मिलेगा। प्रोजेक्ट पर करीब 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसे दो से ढाई साल में पूरा होने का अनुमान है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप चिड़ियाघर प्रबंधन वृहद मछलीघर बनाने जा रहा है। गोरखपुर और आसपास के जिलों के लोगों के लिए यह एक नया अहसास होगा। इसमें घूमकर वे दुनिया के विभिन्न देशों में पाई जाने वाली मछलियों को देख सकेंगे। इसमें प्रवेश के लिए एक शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन




यह प्रदेश का सबसे बड़ा मछलीघर होगा। इसे 5500 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें मीठे पानी की करीब 80 प्रजाति की मछलियां देखने को मिलेंगी। मछलीघर में एक टनल बनाया जाएगा जिसमें घूमकर दर्शक मछलियों को देख सकेंगे। यह मेन टैंक करीब 1500 वर्ग मीटर का होगा। टनल की लंबाई करीब 60 मीटर, ऊंचाई और चौड़ाई तीन मीटर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिड़ियाघर में बनने वाले वृहद मछलीघर में मीठे पानी की मछलियां देखने को मिलेंगी। ये मछलियां करीब 10 फीट तक की होंगी। पूरे मछलीघर में दो हजार से भी अधिक मछलियां रहेंगी। इसमें गूंच कैटफिश, जाइंट फ्रेशवॉटर प्रॉन, रेटटेल कैटफिश, एरोवाना, रेनबो फिश, गौरामी, टाइगर बार्ब आदि मछलियां भी रखी जाएंगी। पहले चरण के निर्माण के लिए इसी महीने बजट स्वीकृत हो सकता है।



चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि सोसाइटी ने डीपीआर बनाने के लिए संबंधित फर्म को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed