फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Be careful...the market is full of readymade laddus made from boondi.

सीएम ग्रिड : छात्रसंघ से आंबेडकर चौक तक स्मार्ट रोड का काम शुरू

Thu, 02 Oct 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Be careful...the market is full of readymade laddus made from boondi.
53.68 करोड़ से 4.44 किमी लंबाई में गोलघर से जुड़ीं सड़कें बनेंगी स्मार्ट
विज्ञापन

इन सड़कों का निर्माण कार्य नवंबर 2026 तक होगा पूरा
गोरखपुर। सीएम ग्रिड फेज-2 के शहर की पांच प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके तहत छात्रसंघ से आंबेडकर चौक तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन पांच सड़कों के निर्माण पर करीब 53.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन्हें नवंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य है।
योजना के तहत कचहरी चौराहा से काली मंदिर तक 0.78 किमी, शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौराहा, आंबेडकर चौक से हरिओम नगर तिराहा होते हुए ऐश्प्रा तिराहा, हरिओमनगर से कचहरी चौराहा होते हुए टाउनहॉल तक 2.37 किमी एवं शिवाय होटल से अग्रसेन तिराहा होकर विजय चौक से गणेश चौक तक 1.25 किमी सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य अधिशासी अभियंता अशोक भाटी और सहायक अभियंता शैलेष कुमार की निगरानी में चल रहा है। इसके पहले यूपीपीसीएल, नगर निगम, जलकल, जीडीए, जियो, बीएसएनएल, ट्रैफिक पुलिस और ठेकेदारों के साथ संयुक्त सर्वे कर यूटिलिटी शिफ्टिंग पर सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी जीएस कोटिंग और एके इंजीनियरिंग (जेपी) इन सड़कों पर फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, कैरिज-वे और एचडीपीई पाइप से डक्ट तैयार करेगी।
हालांकि, छात्रसंघ चौक का नगर निगम रैन बसेरा, सेवायोजन कार्यालय, रोडवेज बस अड्डे के पास की दुकानें और कमिश्नर कार्यालय की चहारदीवारी सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने हुए हैं। इनके तोड़े जाने पर फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है। दशहरा बाद कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed