{"_id":"66526a2698c7bb66d503a6e4","slug":"gorakhpur-news-be-alertmercury-rose-by-eight-degrees-celsius-in-two-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-570113-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सतर्क रहें...दो दिन में आठ डिग्री सेल्सियस चढ़ गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सतर्क रहें...दो दिन में आठ डिग्री सेल्सियस चढ़ गया पारा
Sun, 26 May 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 26 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दिन और रात गर्म रहने से लोग परेशान रहे। दिन में तीखी धूप के चलते लोग छांव और तरल पेय पदार्थ से राहत पाने की कोशिश करते रहे।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बृहस्पतिवार की सुबह बारिश होने से अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन बाद ही शुक्रवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला और यह 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अबतक का सर्वाधिक है।
ऐसे में शुक्रवार की रात अबतक के इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 17 मई को अधिकतम तापमान 42.4 व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 18 मई को अधिकतम तापमान 43.2 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ निचली क्षोभमंडलीय पछुवा हवाओं में एक पर्त के रूप में बनी हुई है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है। इसके चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने पूरे दिन किया बेचैन
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पिछले 48 घंटे में बेतहाशा वृद्धि का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शनिवार को दिन में तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। गर्मी और उमस से बचने के लिए लोग छांव और शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे। दो दिन में आर्द्रता में भी कमी आई है। शनिवार को आर्द्रता 52 से 32 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दो दिन पहले आर्द्रता का स्तर 72 से 45 प्रतिशत तक दर्ज किया गया था।