{"_id":"68fd34db78ff14fde50c276c","slug":"gorakhpur-news-bdc-member-alleges-attempted-kidnapping-police-investigating-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1113239-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीडीसी सदस्य ने लगाया अपहरण की कोशिश का आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीडीसी सदस्य ने लगाया अपहरण की कोशिश का आरोप, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
लैपटॉप, ब्लैंक चेक और बाइक लेकर जाने का आरोप, लेन-देन से जुड़ा है मामला
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में सरैया गांव के बीडीसी सदस्य किशन निगम ने शनिवार की सुबह अपने अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि महराजगंज से दो कार में सवार सात–आठ लोग उनके गांव पहुंचे और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि उनके लैपटॉप, कुछ ब्लैंक चेक और बाइक लेकर वे लोग चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशन निगम के मुताबिक, उनका बड़े भाई शेयर मार्केट का कार्य करते हैं और निवेशकों का कुछ लेन-देन अभी बाकी है। इसी विवाद को लेकर महराजगंज से आए लोगों ने उन पर दबाव बनाया और अपहरण की कोशिश की। किशन ने बताया कि ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ इकट्ठी हो गई और उन्होंने उसे अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में लेन-देन की बात सामने आई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।