{"_id":"68daf6190c5f2452410905ae","slug":"gorakhpur-news-basketball-uttar-pradesh-became-the-champion-by-defeating-maharashtra-in-under-14-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1086726-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल : अंडर-14 में महाराष्ट्र को हराकर उत्तर प्रदेश बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल : अंडर-14 में महाराष्ट्र को हराकर उत्तर प्रदेश बना चैंपियन
विज्ञापन
सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
अंडर-17 में यूपी की टीम बनी उप विजेता, अंडर-19 में मिला तीसरा स्थान
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप मेें सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 में उत्तर प्रदेश की टीम महाराष्ट्र को हराकर चैंपियन बनी। वहीं अंडर-17 में उत्तर प्रदेश की टीम उप विजेता बनी और अंडर-19 में उसे तीसरा स्थान मिला।
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता का पहला फाइनल मुकाबला अंडर-19 आयु वर्ग में खेला गया। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में कर्नाटक ने 56-46 के स्कोर से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 33-32 के करीबी अंतर से हराकर कांस्य पदक जीता।
अंडर-14 वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र आमने-सामने थे। इस रोमांचक मैच में उत्तर प्रदेश ने 51-34 के स्कोर से महाराष्ट्र को मात देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कर्नाटक-गोवा ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना को 26-19 से हराया। अंडर-17 वर्ग में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को 55-33 के स्कोर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस वर्ग में तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना को 67-31 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर, पूर्वोत्तर रेलवे नरेंद्र कुमार और अंतरराष्ट्रीय रेफरी वैभव सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के संस्थापक राजीव गुप्ता, सीआईएससीई उत्तर प्रदेश रीजन के कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल, अपनीत गुप्ता, जय गुप्ता, राजवंश गुप्ता, अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।